जहानाबाद: ज़मीन विवाद में भतीजे ने की वृद्ध से मारपीट, वृद्ध घायल
जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध को उनके गांव के भतीजे ने मारपीट कर घायल कर दिए जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घायल वृद्ध ने सोमवार दिन करीब 5 बजे बताया कि वह गंगापुर गांव के निवासी शंकर यादव हैं गांव में उनके एक भतीजे के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसे उन्होंने जमीन नापी कराने के बाद करने का आग्रह किया।