संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय इकाई मेदिनीनगर के तत्वावधान में लंबित शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय मामलों को लेकर शिक्षकों ने विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शनिवार दोपहर 3 बजे धरना दिया। धरना समाप्ति के बाद आठ सूत्री मांग पत्र कुलसचिव एसके मिश्रा को सौंपा गया।