मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में चतुर्थवर्गीय पद पर बहाली के लिए 1935 आवेदन जमा, ₹22 हजार का रजिस्ट्रेशन; डीडीसी ने किया नियोजनालय का निरीक्षण
पलामू जिले में चतुर्थवर्गीय पद पर बहाली की प्रक्रिया स्थगित नहीं हुई है। नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन के साथ साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन जमा किया जा रहा है। शनिवार तक 1935 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा कराए, जबकि 22 हजार का रजिस्टेªशन हो गया है। बताते चलें कि फोर्थ ग्रेड के 585 पदों पर बहाली निकली है। 5 जुलाई तक आवेदन जमा लिया जाएगा।