गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस ने जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाकर गंभीर रूप से घायल करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने लोगों को जान से मारने की नियत से उनपर गाड़ी चढ़ाकर गंभीर रूप से घायल करने वाले सागर और प्रदीप नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे थाना निवाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 25 फरवरी को सहारवत फार्म हाऊस में हो रही शादी में झगडा हो गया था, जिसके बाद ये पूरी घटना हुई।