गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस ने वाहनों से डीजल व पेट्रोल चोरी कर बेचने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना निवाड़ी पुलिस ने वाहनों से डीजल व पेट्रोल चोरी करके उसे बेचने वाले आकाश नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना निवाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से वाहनों से चोरी किया गया लगभग 40 लीटर पेट्रोल व 25 लीटर डीजल दो अलग अलग कैन में बरामद हुआ है।