गाज़ियाबाद: लक्ष्मी गार्डन में पैसों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट और बंधक बनाने के मामले में दर्ज हुई FIR, ACP ने दी जानकारी
दो दिन पहले थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में गुरुवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में ACP अंकुर विहार ने गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे घटनाक्रम के संबंध में गहन छानबीन की जा रही है।