गाज़ियाबाद: थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम की मोबाइल स्नेचिंग करने वाले अभियुक्तों के साथ हुई मुठभेड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम की गुरुवार रात करीब 8 बजे चेकिंग के दौरान इन्दिरापुरम सेक्टर 5/6 की पुलिया के पास मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में साहिल नाम के अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।