गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में ACP ने दी पूरी जानकारी
थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार देर शाम करीब 6 बजे ACP अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने इस मामले पर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि युवती के पूर्व परिचित गुड्डू मलिक की ओर से बीते 8 से 9 महीने पहले इस घटना को अंजाम दिया गया था।