बरूंदनी को मिली विकास कार्यों की सौगात, विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किए शिलान्यास एवं लोकार्पण
बरूंदनी/भीलवाड़ा : रमेश चंद्र डाड क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ग्राम बरूंदनी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने बरूंदनी से पारसोली तक लगभग ₹2 करोड़ की लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया। साथ ही महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डोम (टीन शेड) निर्माण कार्य तथा बालाजी मंदिर परिसर में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद जगन्नाथ जी मीणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा एवं सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर ने की। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, जिला परिषद सदस्य हरिलाल जाट, ग्राम पंचायत प्रशासक गजेंद्र साहू, शक्ति केंद्र संयोजक श्यामलाल जाट, हरिलाल जाट, मूलचंद रायका, बूथ अध्यक्ष शंकरलाल खटीक, शंकर सुथार, कालूलाल पालीवाल, उदयलाल किर, मंडल महामंत्री अशोक कुमार धाकड़, सिंगोली प्रशासक राकेश आर्य, सत्यनारायण सुथार, शैतान सिंह, मोडू जाट, सोहन गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में शैतान सिंह शक्तावत, शिवप्रकाश दरक, श्यामलाल शर्मा, शंभूलाल मीणा, राकेश आर्य, अशोक कुमार धाकड़, सतीश पंचोली, मूलचंद रायका, बसंती सोनी, कालूसिंह चौहान, राजू धाकड़, रामनारायण सोमानी, माधूलाल धाकड़, रामप्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।