तिलैया थाना क्षेत्र के झंडा चौक स्थित अशोक भदानी की जेवर दुकान में सेंधमारी कर चोर करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े। दुकान चार-पांच दिनों से बंद थी। बगल की बंद कबाड़ दुकान से दीवार तोड़कर प्रवेश किया गया। सीसीटीवी नहीं था। पुलिस जांच में जुटी, व्यापारियों में भय व्याप्त है।