सदर: महानिर्वाणी अखाड़े में श्रद्धा और उल्लास के साथ कन्या पूजन का आयोजन हुआ
Sadar, Allahabad | Oct 19, 2026
दारागंज स्थित कार्यालय महानिर्वाणी अखाड़े में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में अखाड़े के महंत एवं सचिव यमुना पुरी ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्याओं के चरण धोकर किया गया। इसके उपरांत उनके माथे पर कुमकुम और चंदन का तिलक लगाया