कोल: दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति व बेटे के साथ की मारपीट फिर उल्टा दर्ज कराया मुकदमा, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 29, 2024 अलीगढ़ के एसएसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे गांव अधौन निवासी पीड़ित व्यक्ति रियाज़ ने बताया कि बीते दिनों बच्चे बच्चों के विवाद में गांव के दबंगों ने उनके साथ मारपीट की थी जिसके बाद पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई नाम पर महज खाना पूर्ति कर दी इसी को लेकर आज एसएसपी से शिकायत की है।