कोल: छेड़छाड़ के आरोपी चाचा पर पीड़िता ने लगाया मुकदमा वापस लेने के लिए धमकियां देने का आरोप, SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 29, 2024 थाना सिविल लाइन इलाके के एसएसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंची एक युवती ने अपने चाचा पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी चाचा पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और उसे धमकियां दे रहा है। उक्त घटना की शिकायत पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी से की है।