कोल: बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर हबीबगंज का ब्रिटेश शासन काल का विद्यालय, सन 1893 में हुई थी स्थापना
Koil, Aligarh | Jan 29, 2024 अलीगढ़ जिले का ब्रिटेश शासन काल का एक विद्यालय आज अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। जनपद अलीगढ़ की तहसील छर्रा स्थित मौहल्ला हबीबगंज में शेरवानी नाम का विद्यालय वर्ष 1893 में बनकर तैयार हुआ था जो कि ब्रिटिश शासन काल के अधीन था। इस विद्यालय की स्थापना गांव हबीबगंज के नवाब हबीब उर रहमान खान शेरवानी के द्वारा की गई थी।