मड़ावरा: पिसनारी में मारपीट का उलाहना देने पर 4 लोगों ने 2 लोगों की लाठी-डंडे से की मारपीट
तहसील मड़ावरा के पिसनारी गाँव में मारपीट का उलाहना देने पर 4 लोगों ने 2 लोगों की लाठी डंडे से मारपीट कर दी। इसके बाद परिजनों द्वारा पीड़ितों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में उपचार चल रहा है। वही पीड़ित व्यक्ति ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।