धौलपुर: हेत सिंह का अड्डा पर कुश्ती दंगल का आयोजन
कस्बे में चल रहे ऐतिहासिक गणगौर मेले के आखिरी दिन ग्राम पंचायत की ओर से प्रति वर्ष की भांति हेत सिंह का अड्डा पर शुक्रवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मनियां सीओ राजेश शर्मा, द्वारा भूमि पूजन कर दंगल का शुभारंभ किया गया। गणगौर मेले के दूसरे दिन लगने वाले दंगल में अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दमखम दिखाया।