धौलपुर: नगर परिषद से वीप रथ एवं वॉकथोन को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर स्वीप अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सतरंगी सप्ताह के तीसरे दिन आमजन को मतदान के लिए जागरूक करने एवं शहरी उदासीनता को कम करने के उद्देश्य से ’कर्तव्य पथ पर राष्ट्र हित में’ थीम पर स्वीप रथ एवं युवा वॉकथोन को जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।