धौलपुर: जिला अस्पताल शिफ्टिंग मामले को लेकर शनिवार को होगी बैठक
अस्पताल संघर्ष समिति के तत्वाधान में जिला अस्पताल के स्थानांतरण के विरोध में समिति के सभी सदस्य, शहर के समाज सेवी एवं व्यापारिक संस्थाओं ने बैठक की। जहां शनिवार 13 अप्रैल को ज्ञापन की योजना को लेकर सुबह 11 बजे भार्गव वाटिका पहुँचने का आव्हान किया है। समिति ने अस्पतालों के स्थानांतरण की प्रक्रिया में सुधार करने के लिए कई कदम उठाने का निर्णय लिया है