धौलपुर: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त, कोतवाली थाना पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
9 अप्रैल को रेल विभाग ने सूचना दी थी कि ग्वालियर की तरफ खंभा नंबर-1288/22 पर महिला का शव पड़ा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया था। शव की शिनाख्त हेतु सीमावर्ती राज्यों समेत सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए गए थे, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।