धौलपुर: सदर थाना इलाके से मारपीट व हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के बसई का पुरा गांव में 27 फरवरी को हुए दलित परिवार के मुखिया से मारपीट और हमले के मामले में सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को घटना के डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी से अब एसटी-एससी एक्ट के उक्त मामले को लेकर बाड़ी सीओ पूछताछ कर रहे हैं।