धौलपुर: हिन्नौदा का पुरा गांव के पास तेज रफ़्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के हिन्नौदा का पुरा गांव के पास स्थित काजर वाली नाला के पास ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल घर जा रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फ़ानन में अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया है।