जलालपुर थाना क्षेत्र के नूरनगर काही गांव में शनिवार की रात करीब 9:00बजे एक युवक को ग्रामीणों ने पड़कर जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक बच्चा चोर गिरोह का सदस्य है और बच्चे को बहला फुसला कर ले जाने की कोशिश कर रहा था हालांकि पुलिस ने बताया कि युवक ने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है ना ही बच्चा चोरी की पुष्टि हुई है