सदर: दहेज हत्या के मामले में पति और सास की गिरफ्तारी, महिला की मौत से मचा हड़कंप
Sadar, Lucknow | Aug 21, 2026 लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को कोमल (30) ने फोन पर अपनी मां को बताया था कि पति जितेंद्र कुमार सुबह से उसके साथ मारपीट कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।