पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के उद्देश्य से देसुआ आदिवासी कुड़मि समाज ने गाछ रोपा हामदुमि अभियान की घोषणा की है।इसकी शुरुआत सावन महीने के पहले दिन18 जुलाई 2026 से होगी।शनिवार दोपहर 1 बजे चांडिल प्रखंड के संयोजक राजकिशोर महतो टिड़ुआर के आवास पर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह अभियान 6 खेपों में चलाया जाएगा।