कांके: झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक नीरा यादव ने छात्रवृत्ति भुगतान में देरी को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2025 झारखंड विधानसभा में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी विधायक नीरा यादव ने छात्रवृत्ति भुगतान में देरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी विधायक नीरा यादव ने कहा कि झारखंड के लाखों छात्र पिछले दो साल से छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हैं और सरकार सिर्फ बहाने बना रही है। उन्होंने कहा कि छात्र इस उम्मीद में पढ़ाई जारी रखते हैं कि छात्रवृत्ति मिलेगी।