कांके: झारखंड विधानसभा के बाहर आपदा मंत्री ने गोवा हादसे में मृतकों को मुआवजा देने का किया ऐलान
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2025 झारखंड विधानसभा के बाहर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आपदा मंत्री इरफान अंसारी ने गोवा हादसे में मृतकों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। आपदा मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा सरकार देगी। साथ ही आपदा मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि पूरे राज्य में रेस्टोरेंट और बार में फायर सिस्टम की जांच की जाएगी।