कांके: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में ₹7721.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2025 झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में सोमवार दोपहर करीब एक बजे 7721.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।