कांके: डीआईजी ग्राउंड के पास रह रहे लोगों को रिम्स प्रशासन ने घर खाली करने का फरमान जारी किया
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2025 डीआईजी ग्राउंड के आसपास रह रहे लोगों को घर खाली करने का रिम्स प्रशासन ने फरमान जारी किया है। रिम्स प्रशासन द्वारा डीआईजी ग्राउंड के आसपास रह रहे लोगों को घर खाली करने के फरमान के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और रांची सांसद संजय सेठ से मदद मांगी है।