नागौर: नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन हुआ
Nagaur, Nagaur | Dec 27, 2024 नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आज शुक्रवार को जन्म मृत्यु पंजीकरण की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने अध्यक्षता की । बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारियों व नगर निकाय अधिकारियों को आमजन के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया।