लखीमपुर: कलेक्ट्रेट में ग्राम प्रधानों के विरोध में BDC ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिला अध्यक्ष सरोज कुमार गुप्ता ने दिए गए ज्ञापन में कहां है की ग्राम प्रधानों के द्वारा मनमानी से कार्य कराया जा रहा है। बीडीसी ने जमकर ग्राम प्रधानों के खिलाफ नारेबाजी की है।