लखीमपुर: लोहिया भवन में सपा कार्यालय में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के 51 वें जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 51 वां जन्मदिन है। आज लखीमपुर खीरी जिले में लोहिया भवन में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सपा सुप्रीमो के जन्मदिन की खुशी मनाई है।