लखीमपुर: डिहुआ गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरधान थाना क्षेत्र के डिहुआ गांव निवासी दिनेश सिंह पुत्र बेचे सिंह ने बीती शाम अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। परेशान होने दिनेश सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आज इलाज के दौरान दिनेश सिंह की जिला अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।