लखीमपुर: मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह का जिले से हुआ तबादला, हापुड़ से अभिषेक कुमार बने जिले के मुख्य विकास अधिकारी
लखीमपुर खीरी जिले के मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह का गैर जनपद में तबादला हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को महाराजगंज जिले में तबादला किया गया है। अब हापुड़ जिले से अभिषेक कुमार को लखीमपुर खीरी जिले का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। अभिषेक कुमार 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।