Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
sanojpress
Previous slide
Next slide
Rajauli, Nawada
| May 26, 2026
MORE NEWS
देश के भविष्य के लिए लड़ रहे छात्रों की पहली जीत # Dharmendrapradhan का इस्तीफा हुआ#Bjp
Rajauli, Nawada | Jul 25, 2026
वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने निकाला संयुक्त फ्लैग मार्च वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जिले में शांति, सामाजिक सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, नवीन नगर, हरिश्चंद्र स्टेडियम, प्रजातंत्र चौक होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन से शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून का पालन करने की अपील की। फ्लैग मार्च में सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी,गोपनीय शाखा प्रभारी, यातायात उपाधीक्षक, नवादा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर, सहित अन्य दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
Rajauli, Nawada | Jul 24, 2026
रजौली इंटर विद्यालय सह सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय के गेट पर कीचड़ रहने से छात्रों में रोष सनोज कुमार संगम रजौली इंटर विद्यालय सह सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल विद्यालय) के मुख्य गेट पर कीचड़ रहने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में छात्रों ने बताया कि इंटर विद्यालय को मॉडल स्कूल तो बना दिया गया लेकिन मुख्य गेट पर ही कीचड़ रहने से मॉडल स्कूल का होना यह अपने आप को दर्शाता है कि सिर्फ नाम से मॉडल विद्यालय बना दिया गया है लेकिन विद्यालय को मॉडल नहीं बनाया गया है ।बता दें कि जिस वर्ग कक्ष में स्मार्ट क्लास चलता है वह वर्ग कक्ष भी बरसात होने पर छत से पानी टपकता है जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होता है ।छात्र - छात्राओं ने बताया कि सिर्फ सरकार के द्वारा मॉडल विद्यालय का नामांकरण कर देने से मॉडल नहीं हो जाता है उसमें सभी चीज मॉडल होना चाहिए जबकि उक्त विद्यालय के मुख्य गेट के सामने से प्रत्येक दिन अधिकारी, पदाधिकारी ,स्थानीय विधायक, नेता व एमएलसी लोग अभी प्रचार प्रसार के लिए आ रहे हैं लेकिन किसी ने भी विद्यालय के मुख्य गेट से कीचड़ हटवाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है ।जिससे बराबर विद्यालय पढ़ने जाने वाले छात्र - छात्राओं मुख्य गेट पर ही गिर जाते हैं जिससे उनका कपड़ा खराब हो जाता है छात्रों का कहना है कि थोड़ा सा अगर मुख्य गेट पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा मिट्टी भराई का कार्य कर दिया जाए तो मॉडल विद्यालय में चार चांद लग जाएगा लेकिन सिर्फ मॉडल विद्यालय के नाम पर लूट कट कर लोग चले जाते हैं और विद्यालय पर ध्यान नहीं देते हैं।
Rajauli, Nawada | Jul 24, 2026
पटना में आयोजित एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बाद शिक्षक एमएलसी जीवन कुमार पर कथित रूप से पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर एमएलसी जीवन कुमार ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के कुछ असामाजिक तत्वों पर जानलेवा हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जीवन कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना समाप्त होने के बाद उन पर ढेला पत्थर फेंका गया फिर उसके सरकारी आवास का घेराव भी किया गया उन्होंने इस घटना को विपक्ष की हताशा और बौखलाहट का परिणाम बताते हुए कहा कि जब विरोधी दल वैचारिक और लोकतांत्रिक लड़ाई में सफल नहीं हो पाते, तो हिंसक हथकंडों का सहारा लेते हैं। एमएलसी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
Rajauli, Nawada | Jul 24, 2026
नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने नवादा में किया जन आक्रोश प्रदर्शन नवादाअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नीट पेपर लीक के खिलाफ नवादा जिला कांग्रेस कमिटी ने जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में नवादा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जन आक्रोश प्रदर्शन किया। दिल्ली में जंतर मंतर पर संसद का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज तथा प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर रहे सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस सांसदों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जन आक्रोश प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से निकले जुलूस में धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो की नारेबाजी करते हुए भगत सिंह चौक से प्रजातंत्र चौक पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन कर समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया गया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया गया। यह पूरी तरीके से भाजपा सरकार की और लोकतांत्रिक एवं दमनकारी नीति को दर्शाता है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार लोकतंत्र पर हमला कर गला घोट रही है और विपक्ष एवं आम जनता की आवाज को लाठी तथा बंदूक के बल पर दबाना चाहती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस एवं सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों, युवाओं और देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत है। भाजपा जवाबदेही या मुद्दों पर बहस नहीं चाहती, छात्रों पर लाठी, विपक्ष पर हिंसा और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश ही डरे हुए तानाशाह की पहचान है। जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, परीक्षा में हुई अनियमिताओं पर संसद में तत्काल चर्चा और नई दिल्ली में संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी के खिलाफ दर्ज सभी FIR और आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लिया जाए। इस प्रदर्शन में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश डेलिगेट बलिराम सिंह, अरुण कुमार , नवादा जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार , संदीप पासवान, संजय सिंह , इंटक जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, विपिन कुमार, प्रमोद कुमार, रामरतन गिरी, वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप, रामजन्म सिंह, विकी मल्होत्रा, संतोष राजवंशी, बालेश्वर यादव, रणधीर कुमार, इंदू सिंहा, शिव शंकर कुमार, उमा शंकर रजक, सत्येंद्र प्रसाद, विजय कुमार, भारत यात्री नवीन पासवान, मुकेश कुमार, संतोष पासवान, अजय कुमार, सुरेंद्र यादव, मोहम्मद सुल्तान, सूरजभान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Rajauli, Nawada | Jul 23, 2026