पटना में आयोजित एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बाद शिक्षक एमएलसी जीवन कुमार पर कथित रूप से पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर एमएलसी जीवन कुमार ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के कुछ असामाजिक तत्वों पर जानलेवा हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
जीवन कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना समाप्त होने के बाद उन पर ढेला पत्थर फेंका गया फिर उसके सरकारी आवास का घेराव भी किया गया उन्होंने इस घटना को विपक्ष की हताशा और बौखलाहट का परिणाम बताते हुए कहा कि जब विरोधी दल वैचारिक और लोकतांत्रिक लड़ाई में सफल नहीं हो पाते, तो हिंसक हथकंडों का सहारा लेते हैं।
एमएलसी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
Rajauli, Nawada | Jul 24, 2026