नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने नवादा में किया जन आक्रोश प्रदर्शन
नवादाअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नीट पेपर लीक के खिलाफ नवादा जिला कांग्रेस कमिटी ने जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में नवादा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जन आक्रोश प्रदर्शन किया। दिल्ली में जंतर मंतर पर संसद का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज तथा प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर रहे सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस सांसदों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जन आक्रोश प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कार्यालय से निकले जुलूस में धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो की नारेबाजी करते हुए भगत सिंह चौक से प्रजातंत्र चौक पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन कर समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया गया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया गया। यह पूरी तरीके से भाजपा सरकार की और लोकतांत्रिक एवं दमनकारी नीति को दर्शाता है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार लोकतंत्र पर हमला कर गला घोट रही है और विपक्ष एवं आम जनता की आवाज को लाठी तथा बंदूक के बल पर दबाना चाहती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस एवं सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों, युवाओं और देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत है। भाजपा जवाबदेही या मुद्दों पर बहस नहीं चाहती, छात्रों पर लाठी, विपक्ष पर हिंसा और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश ही डरे हुए तानाशाह की पहचान है।
जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, परीक्षा में हुई अनियमिताओं पर संसद में तत्काल चर्चा और नई दिल्ली में संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी के खिलाफ दर्ज सभी FIR और आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लिया जाए।
इस प्रदर्शन में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश डेलिगेट बलिराम सिंह, अरुण कुमार , नवादा जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार , संदीप पासवान, संजय सिंह , इंटक जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, विपिन कुमार, प्रमोद कुमार, रामरतन गिरी, वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप, रामजन्म सिंह, विकी मल्होत्रा, संतोष राजवंशी, बालेश्वर यादव, रणधीर कुमार, इंदू सिंहा, शिव शंकर कुमार, उमा शंकर रजक, सत्येंद्र प्रसाद, विजय कुमार, भारत यात्री नवीन पासवान, मुकेश कुमार, संतोष पासवान, अजय कुमार, सुरेंद्र यादव, मोहम्मद सुल्तान, सूरजभान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Rajauli, Nawada | Jul 23, 2026