वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने निकाला संयुक्त फ्लैग मार्च
वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जिले में शांति, सामाजिक सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, नवीन नगर, हरिश्चंद्र स्टेडियम, प्रजातंत्र चौक होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन से शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून का पालन करने की अपील की।
फ्लैग मार्च में सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी,गोपनीय शाखा प्रभारी, यातायात उपाधीक्षक, नवादा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर, सहित अन्य दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
Rajauli, Nawada | Jul 24, 2026