रामपुर: एएनएम छात्राओं की समस्या का समाधान, जनसुनवाई में डीएम की पहल से मिले लंबित अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र
Rampur, Rampur | Sep 29, 2026 जनसुनवाई में एएनएम छात्राओं की समस्या पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने त्वरित पहल की। मंगलवार को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना के तहत लंबित अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट में वितरित किए गए। डीएम के संवेदनशीलता और संस्थान से समन्वय के कारण छात्राओं के करियर को नई दिशा मिली।