पानीपत: पानीपत में व्यक्ति से ₹1 करोड़ हड़पे:* फेसबुक पर हुई दोस्ती, 'मानो-मानो' ऐप इंस्टॉल कर फंसाया, मुनाफे का दिया झांस
पानीपत में साइबर अपराधियों ने पानीपत में ठगी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से 1 करोड़10 लाख 88 हजार 194 रुपए साफ कर दिए हैं। ठगों ने बुजुर्ग को बड़े मुनाफे का लालच देकर एक फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप इंस्टॉल करवाया और धीरे-धीरे उनकी उम्रभर की जमा-पूंजी हड़प ली।