कानपुर: जिलाधिकारी ने नयागंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे नयागंज मेट्रो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यक्रम प्रस्तावित है और कानपुर मेट्रो सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है।इसी के चलते निरीक्षण किया गया है और तैयारी का जायजा लिया गया है।