कानपुर: वकील की ड्रेस में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट से भागे कैदी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, घोषित हुआ था इनाम
कोतवाली पुलिस ने वकील की ड्रेस में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट से भागे कैदी शकील अहमद को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी जगदीश पांडे ने सोमवार दोपहर 1बजे बताया कि एडीजे आठ की कोर्ट में पेशी पर लाया गया कैदी शकील अहमद वकील की ड्रेस में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था और उस पर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार कर लिया गया है।