करपी में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गए तेरा गांव निवासी राहुल साव के साथ बुधवार को दोपहर 1:00 बजे ठगी हो गई।एटीएम से रुपए निकलते समय दो अज्ञात युवक एटीएम के निकट पहुंचे तथा राहुल साव से बोले कि आपका एटीएम गलत लगा हुआ है।एटीएम सीधा लगाने के नाम पर दोनों युवक एटीएम बदल दिए तथा देवकुंड से 42000 राहुल साहू के खाते से निकाल लिए।