लाडपुरा: बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के देवली अरब रोड निवासी व्यक्ति की खेत पर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ladpura, Kota | Jul 12, 2024 शहर के बोरखेड़ा इलाके में देवली अरब रोड निवासी एक अधेड़ की उसके खेत पर हत्या कर दी गई पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी पर रखवाया है। मृतक सत्यप्रकाश मालव पुत्र इन्द्रराज गुरुवार रात्रि को अपने खेत पर गया था देर रात नही लौटने पर व मोबाइल बंद आने पर परिजन खेत पर पँहुचे तो वह घायल अवस्था मे पड़ा था उसको निजी अस्पताल ले जाया गया।जहाँ उसको मृत घोषित किया ।