मांझा: मांझा थाने की पुलिस ने हथियार, कारतूस और अन्य सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
गोपालगंज जिले के माझा थाने की पुलिस ने हथियार,कारतूस सहित अन्य सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी माझा थाना अध्यक्ष ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे दी है।