भरतपुर: भरतपुर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मजदूरों ने कुम्हेर गेट से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, PM के नाम सौंपा ज्ञापन
भरतपुर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मजदूरों की हुंकार, कुम्हेर गेट से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली; PM के नाम सौंपा ज्ञापन भरतपुर। भारतीय मजदूर संघ की ओर से श्रमिकों, कर्मचारियों और समाज के कमजोर वर्गों के हित में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकाली गई। कुम्हेर गेट से शुरू हुई रैली जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां संगठन से जुड़े श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन किया।