आज़मगढ़: आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के आगे ट्रेन की बोगी से गिरकर बिहार निवासी यात्री घायल, मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती
गुजरात से बिहार के मधुबनी के लिए ट्रेन से जा रहे यात्री को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से आगे चलती ट्रेन की बोगी से नीचे गिरने की वजह से गंभीर चोटे आई है। घायल का नाम लक्ष्मण पंडित है। वह मधुबनी जिले का निवासी है। उसके साथ यात्रा करने वाले उसके साथी पवन कुमार को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसने तुरंत रेलवे पुलिस से सम्पर्क किया और ट्रेन को रूकवाने को लेकर पूरी कोशिश की।