आज़मगढ़: मुबारकपुर स्थित मैरेज हॉल में समाजवादी पार्टी की PDA महापंचायत में पहुंचे कई विधायक व अन्य नेतागण, बीजेपी पर साधा निशाना
समाजवादीपार्टी की PDA महापंचायत शुक्रवार को मैरेज हॉल मुबारकपुर में विधानसभा मुबारकपुर के सपा विधायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में सोमनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व आजमगढ़ सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मौजूद रहे। श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछड़ा दलित विरोधी है। अन्य मामले में भी सरकार पूरी तरह से फेल है।