आज़मगढ़: कप्तानगंज के भरौली गाँव निवासी ठेला चालक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल, मंडलीय जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
कप्तानगंज थाना के भरौली गाँव निवासी एक ठेला चालक शुक्रवार को सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका उपचार जारी है। घायल ठेला चालक 55 वर्षीय हृदयनारायण के पुत्र अंगद ने बताया कि उसके पिता सामान लेकर जा रहे थे।रास्ते में ये हादसा हो गया। वहां पर मौजूद लोग घायल को एंबुलेंस से भेज दिए थे।