मोठ: पूंछ थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, बाड़े में फंदे से लटका मिला शव; जमीन विवाद की चर्चा
Moth, Jhansi | Jul 12, 2026 पूंछ थाना क्षेत्र के ग्यारई गांव में 30 वर्षीय युवक चेतराम का शव बाड़े में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।