नबीनगर: अंबा गांव से पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने अंबा गांव से प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त अंबा गांव निवासी विक्की कुमार है. थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने मंगलवार को बताया कि उसके ऊपर थाना में चोरी सहित अन्य मामलों को लेकर कांड संख्या 52/24 दर्ज है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था. गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.